Site icon Sabki Khabar

विकास सील इंसान पार्टी के गोसाईगंज 276 विधानसभा के प्रत्याशी बने वेदप्रकाश निषाद

उत्तर प्रदेश:-विकास सील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी  ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोसाईगंज सीट से वेदप्रकाश निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया है।  वेद प्रकाश निषाद ने कहा कि बीजेपी, बसपा व सपा इन पार्टियों ने  केवल जनता को लूटने का काम किया है सिर्फ विकास के नाम पर धोखा दिया है। बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री मुकेश सहनी ने इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में 165 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इस पार्टी के आने से बीजेपी, बसपा और सपा जैसी राजनीतिक दल बेचैन हो गई है  निषाद ने बताया कि इतने वर्षों से गोसाईगंज क्षेत्र कि जनता के साथ सिर्फ धोखा हुआ है क्षेत्र के विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया। उत्तर प्रदेश में  विधानसभा चुनाव 2022 में विकास सील इंसान पार्टी को क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद बड़ी संख्या में मिल रहा है। वेद प्रकाश जनता के बीच जाकर लोगों से मिलकर विकास सील इंसान पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है।

मौके पर जिलाध्यक्ष जशपाल निषाद, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राम सरन निषाद, राम केवल निषाद जिलामहासचिव, जिलाकार्यालय प्रभारी अखिलेश निषाद ,गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष अमरनाथ निषाद,जिला उपाध्यक्ष राम अजोर निषाद, मोनू निषाद,अंकित,प्रदीप निषाद, बृजेश पटेल,नीमखारन मंदिर अध्यक्ष बाबा मंजीत निषाद जी ,के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version