Site icon Sabki Khabar

बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में छः से अधिक घर जलकर राख।

मोरवा/संवाददाता
मोरवा प्रखंड के हलई ओपी थाना क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 11 स्थित दलित बस्ती में गुरुवार की शाम आग लगने से छः से अधिक घर जलकर राख हो गयी।इस अगलगी की घटना में सात लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।जिसमे मन्टुन राम, किशुन राम,धर्मेंद्र राम,भूषण राम, निरंजन राम एवं विकास राम बताया गया।

मनटुन राम के घर पर बंधी एक गाय एवं तीन बकरियां भी झुलस कर मर गई है हैं।बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बना गया।घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।मुखिया सुनील कुमार राय के द्वारा सीओ प्रीति लता को अग्नि कांड की जानकारी देकर अति शीघ्र सहायता देने की मांग की गई है।

Exit mobile version