Site icon Sabki Khabar

351 कुमारी कन्याओं के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

प्रखंड मुख्यालय अवस्थित नगर पंचायत के आदर्श टोला में रामनवमी पर्व के अवसर पर 351 कुमारी कन्याओं के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। मालूम हो कि आदर्श टोला में तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ होगी। जिसको लेकर 351 कुमारी कन्याओं के साथ करीब 8 बजे सुबह बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर से जल भरकर पंडितों के द्वारा मंत्रो उच्चारण के साथ सभी कलश में जल भरकर कलश शोभायात्रा निकला जो नगर पंचायत के विभिन्न विभिन्न गलियों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश शोभायात्रा विराम लिया। बताते चलें कि कलश शोभायात्रा में करीब डेढ़ सौ से दो सौ मोटरसाइकिल के साथ-साथ गाजे-बाजे शिरकत कर रहे थे। 

कलश शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी। शोभायात्रा में नगर पंचायत के भावी चेयरमैन उप चेयरमैन चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। वही कलश शोभायात्रा में जय श्री राम जय श्री राम का नारा गुंजायमान हो रहा था। वही करीब 1:35 पर रामधुनी यज्ञ प्रारंभ हो गया जो 3 दिनों तक चलेगा। इस संबंध में पंडित संजय कुमार उर्फ बबलू झा ने बताया कि रामधुनी यज्ञ होने से शांति वातावरण कायम रहता है। यह रामधुनी यज्ञ 48 घंटा का होगा, जिसमें चार मंडली भाग लिया है।

Exit mobile version