Site icon Sabki Khabar

तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

प्रखंड मुख्यालय अवस्थित नगर पंचायत आदर्श टोला में तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ को देखने के लिए श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ पाड़ा। मालूम हो कि बीते बुधवार को रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। वही रामधुनी यज्ञ को देखने के लिए रात्रि में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों महिलाएं देखने के लिए पहुंची। वही मधेपुरा जिले के पुरेनी मंडली कलाकारों का कला देखकर महिलाएं गंगोत्री में डुबकी लगाई। बताते चलें कि 48 घंटा का रामधुनी यज्ञ होगा, रामधुनी यज्ञ होने से प्रखंड क्षेत्र में शांति वातावरण माहौल बनी हुई है।

इस संबंध में पंडित संजय कुमार उर्फ बबलू झा ने बताया कि आदर्श टोला में तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ प्रारंभ है। रामधुनी यज्ञ में 4 जगहों से मंडली अपना कला निछावर कर रहे हैं। जिसे देखने के लिए प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों महिलाएं गंगोत्री में डुबकी लगाई और उनके कला को सराहनीय कहा।

Exit mobile version