पानी भरे गड्ढे में डूब कर बालक की मौत, बेंगा राजोपुर गांव की घटना।

विनोद शर्मा की रिपोर्ट।

छौड़ाही (बेगूसराय) : छौड़ाही ओपी क्षेत्र के राजोपुर बेंगा चोरी के पानी भरे गड्ढे में डूब कर रविवार दोपहर को एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओपी क्षेत्र के बेंगा कालीस्थान निवासी अरविंद दास के छह वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप मे स्वजनों ने की है।

घटना के संदर्भ में मृतक की माता शोभा देवी एवं अन्य स्वजनों का कहना है कि दोपहर मे अन्य बच्चों के साथ अभिषेक भी खेल रहा था। खेलते खेलते अचानक सभी राजोपुर चौरी के गहरे पानी भरे गड्ढे के नजदीक चला गया। जहां मछलियों को देखने के क्रम मे अभिषेक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ रहे अन्य छोटे-छोटे बच्चे कुछ समझ नहीं पाए और घर चले गए। काफी देर तक अभिषेक का पता नहीं चलने पर स्वजनों ने खोजबीन प्रारंभ की। तभी उक्त गड्ढे से अभिषेक का शव उपलाते की सूचना पर पहुंचे स्वजनों ने उसे अभिषेक के रूप में पहचान कर ली। इसके बाद मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बूरा हाल था।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही ऐजनी मुखिया पंकज दास मृतक के स्वजनों को सांत्वना दी एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुखिया ने अंचल प्रशासन से तुरंत मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

दूसरी तरफ घटना की सूचना पर छौड़ाही ओपी के पुलिस पदाधिकारी अर्जुन सिंह एवं छौड़ाही अंचल के कर्मचारी मृतक के घर पहुंच मामले की जांच की एवं जल्दी विधि सम्मत दिलवाने का आश्वासन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *