बेलदौर प्रखंड में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के उत्तरी बिहार अध्यक्ष एवं संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को फूलों के गुलदस्ते से सम्मानित किया। मालूम हो कि बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में मानवाधिकार के कार्यकर्ता एवं उत्तरी बिहार अध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता ने सर्वप्रथम अंचलाधिकारी सुबोध कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार को फुलों की गुलदस्ता भेंट की। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के कार्यकर्ताओं को जहां समाज के प्रति जरूरत हो वहां हम लोग तन मन धन के साथ मदद करेंगे। इस संबंध में उत्तरी बिहार अध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता ने बताया कि गरीबों के साथ हो रहे शोषण अत्याचार बुजुर्ग महिला एवं वृद्ध व्यक्ति को पुत्रों के द्वारा अत्याचार कर घर से बाहर निकाला जाता है।
यह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के कार्यकर्ताओं को यह सहन नहीं हो पाता। हम संगठन के सभी कार्यकर्ता मिलकर उन गरीबों को और बुजुर्गों को मदद करते हैं, साथ ही साथ हम लोग न्याय दिलाने का काम करते हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रिशु रंजन, प्रखंड सचिव नंदन कुमार, योगेश कुमार, संजय वर्मा एवं मीडिया प्रभारी सुदर्शन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।