
राजकमल कुमार की रिपोर्ट
आदर्श थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ। उक्त जनता दरबार की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने किया। मालूम हो कि शनिवार को आगंतुक कक्ष में प्रभारी सीआई रजनी रंजन के द्वारा जनता दरबार का आयोजन हुआ। वही जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र से 2 नए मामले आए। वही दोनों नए मामले को निष्पादन कर दिया गया, बताते चलें कि जनता दरबार में मामला निष्पादन नहीं होने पर प्रखंड क्षेत्र में जमीनी विवाद बढ़ते जा रहा है। आए दिन जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटती रहती है।

ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय सीओ के नकारात्मक रवैया के कारण जमीनी विवाद बढ़ गया है, वही जनता दरबार में नहीं पहुंचते हैं। जिस कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सीआई रजनी रंजन ने बताया कि दो जमीनी विवाद का निष्पादन किया गया।


![]()
















Leave a Reply