Site icon Sabki Khabar

बिजली के चपेट में आने से तीन वर्षीय बालिका की मौत।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबील पंचायत अंतर्गत सिकंदरपुर गांव निवासी कुशेश्वर सिंह के 3 वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी को बिजली के तार छूने से करंट मार दिया। वही अपनी पुत्री को करंट छुड़ाने के दौरान मां सुनीता देवी को भी करंट लग गया। मालूम हो कि उक्त व्यक्ति मधेपुरा जिले के बिहारीगंज अपने रिश्तेदार के यहां गया था।

उक्त किशोरी को खेलने के दौरान बिहारीगंज में ही करंट लग गया, करंट लगने की अवस्था में मां सुनीता देवी जब छुड़ाने गई तो उक्त महिला को भी करंट लग गया। आनन-फानन में रिश्तेदारों के द्वारा बिहारीगंज हॉस्पिटल ले गया। जहां किशोरी का मौत हो गया।वही मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बताते चलें कि कुशेश्वर सिंह को 6 बेटा बेटी था, जिसमें यह छोटी लड़की थी।

Exit mobile version