Site icon Sabki Khabar

विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर मेजर जनरल ने किया पौधारोपण

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट।
गया। मेडिकल स्थित डीएवी स्कूल परिसर में  27 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा 10 दिवसीय एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें अपर महानिदेशक मेजर जनरल एम इंद्रबालन ने कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कैडेट भारतीय सैनिकों की तरह प्रशिक्षण ले। दस दिन के कठिन परिश्रम के बाद यह संदेश जाना चाहिए कि यदि हौसला साथ हो तो क्या नहीं किया जा सकता।  अपर महानिदेशक मेजर जनरल इंद्रबालन ने पूरे कैंप का विधिवत निरीक्षण किया। निरीक्षण के पूर्व एनसीसी कैडेटों ने अपर महानिदेशक मेजर जनरल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके अलावा ड्रील, कम्पास, राइफल ड्रील, टेंट, हथियार प्रशिक्षण, भोजनालय, आकस्मिक सेवा सहित अन्य चीजों को देखा। इसके पूर्व 27 बिहार बटालियन के लाइन एरिया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेजर जनरल ने पौधारोपण किया व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैंप कमाण्डेंट कर्नल जेएन कुमार ने उनकी आगवानी की। वहीं क्विज, पेंटिंग,ट्रैफिक गेम में अच्छा करने वालें कैडेट कृति कुमारी सेंट्रल यूनिवर्सिटी,जिला स्कूल के प्रेम कुमार अटल,कुश कुमार,कुमार आनंद,राखी कुमारी अनुग्रह कन्या स्कूल,निशु कुमारी एसएसएस महिला कॉलेज भभुवा को उन्होंने मैडल पहनाकर मनोबल बढ़ाया है।

इस मौके पर गया ग्रुप के डिप्टी ग्रुप कमांडर पी.के.त्रिपाठी,6 बिहार बटालियन एनसीसी गया के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. पी.सिंह, सुबेदार मेजर उगम सिंह, सुबेदार मेजर परवेज मलिक, एनसीसी पदाधिकारी कैप्टन डॉ अशोक कुमार,लेफ्टिनेंट नीलम कुमारी,मुकेश प्रसाद वर्मा,सुनील कुमार,सुरेश कुमार,मिथलेश कुमार,शांतिलता तिर्की,यूसुफ कुमार, मो. जावेद, जी.सी.ए अंशु कुमारी  सहित अन्य मौजूद थे।

Exit mobile version