Site icon Sabki Khabar

जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष बने शिवनाथ कुमार निराला ।

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट।
गया बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री  संतोष निराला के द्वारा गया जिला के मुस्तफाबाद निवासी  शिवनाथ कुमार निराला अधिवक्ता को जनता दल यू अनुसूची जाति प्रकोष्ठ प्रदेश कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर अधिसूचित किया गया है  निराला को पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में उक्त आसय  का मनोनयन पत्र प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को सुदृढ़ एवं प्रदेश कमेटी के व्यापक हित में मजबूती की दिशा में दायित्व सौंपा गया है।  शिवनाथ कुमार निराला अधिवक्ता लंबे अरसे से जनता दल यूनाइटेड संगठन में जिला संगठन से लेकर प्रदेश संगठन के मूल पार्टी में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं इसके पूर्व पिछले 2010 इo प्रदेश जनता दल यूनाइटेड मुख्य पार्टी में प्रदेश महासचिव के पद पर वर्ष 2015 तक कार्य कर चुके हैं इसके साथ ही साथ प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कई जिलों के जिला संगठन प्रभारी के रूप में जैसा कि कटिहार जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व में जहानाबाद जिलों के संगठन प्रभारी का दायित्व भी निभा चुके हैं साथ ही साथ वर्ष 2018 में गया जिला जनता दल यू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुए दलित महादलित का जिला सम्मेलन एवं गांधी मैदान में प्रमंडलीय सम्मेलन ऐतिहासिक और सफलतापूर्वक करा चुके हैं।।

 

जनता दल यूनाइटेड संगठन से वर्ष 2000 के दशक से युवा जनता दल यू के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए जुड़े रहें श्री निराला को मगध प्रमंडल में दलितों एवं अनुसूचित जातियों के बीच मजबूत पकड़ रहा है  निराला को प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल यू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बनाए जाने पर जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश के नेताओं ने स्वागत किया है एवं पार्टी नेतृत्व को बधाई देते हुए पार्टी के शीर्ष नेता को इसके लिए आभार जताया बधाई देने वालों में गया जिला जदयू उपाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद  शाह बिहार प्रदेश जनता दल यू प्रदेश सचिव सह गया जिला जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता मोहम्मद शौकत अली जिला महासचिव मोहम्मद बॉबी खान जिला उपाध्यक्ष  अरुण कुमार राव जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव  जितेंद्र पासवान युवा जदयू जिला अध्यक्ष शंभू सिंह मोहनपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद युवा प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दुर्गादत्त दास  प्रदीप रजक डॉ कमलेश कुमार पंचायत समिति सदस्य रंजन पासवान उपेंद्र पासवान वेबसाइ उद्योग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रकाश राम पटवा  सुरेश राव ,धनंजय शर्मा इत्यादि जदयू के अनेक नेताओं ने श्री निराला को जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन की जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है साथ ही साथ नेताओं ने कहा है इस सराहनीय कार्य के लिए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लल्लन प्रसाद उर्फ राजीव रंजन सिंह जी तथा बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष निराला को इसके लिए आभार जताया हैl

Exit mobile version