Site icon Sabki Khabar

हाई स्कूल कलवाड़ा में छठपर्व का आयोजन।

सुधांशु कुमार की खबर
समस्तीपुर:- रोसडा़ स्थानीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कलवाड़ा के प्रांगण में सुरक्षित शनिवार के तहत छठ पूजा पर कार्यक्रम किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक श्री नीरज रंजन सिंह ने किया| कार्यक्रम में वक्ताओं ने सुरक्षित शनिवार पर छठ पूजा पर विशेष प्रकाश डाला |प्रकाश डालते हुए फोकल शिक्षक सह शिक्षक नेता अशोक कुमार साहू ने बताया कि आगे दीपावली व महान आस्था का पर्व छठ सामने है ,जिसमें कुछ सावधानियां भी बरतनी होगी आप बच्चे दीपावली में पटाखे ना चलाएं साथ ही दीपावली के मौके पर मिट्टी के दिए एवं मोमबत्ती का उपयोग करें ,साथ ही छठ पर्व पर बर्ती के साथ कभी भी तालाब के पानी में न उतरें,जिससे दुर्घटना की संभावनाओ से बचा जा सकता है |कार्यक्रम को शिक्षिका प्रीति कुमारी ,सुनीता कुमारी मोहम्मद अंसार आलम नें संबोधित किया |

कार्यक्रम में छठ पूजा पर काजल ,मीनू ,सोनम ,नेहा ,माला ,शशि भारती ,नंदिनी ,कोमल आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम में श्री सिकंदर राम, हरे राम सिंह ,शोभा कुमारी सविता कुमारी, अवधेश महतो रणजीत राम ,अंबिकेश्वर चौधरी,अशोक सिन्हा ,सुबोध रजक आदि मौजूद थे|

Exit mobile version