Site icon Sabki Khabar

दरवाजे पर से बोलोरो पिकअप की चोरी, सीसीटीवी में घटना कैद

रोसड़ा थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना लगातार हो रही। दुकान घर में लगातार हो रही चोरी से पुलिसिया व्यवस्था को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। रोसड़ा नगर परिषद के वार्ड 10 से गुरुवार की रात्रि में दरवाजे पर लगी बोलेरो पिकअप गाड़ी की अज्ञात चोर ने चोरी किया है । पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

बोलेरो पिकप चोरी होने की घटना को लेकर रामचंद्र शर्मा के पुत्र राजेंद्र कुमार शर्मा ने रोसड़ा थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें बोलोरो पिकअप गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01जीबी3082 चोरी होने का का मामला दर्ज कराया है।

Exit mobile version