SAMASTIPUR :- रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत चकथात पश्चिम पंचायत में महिला संवाद का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने महिला जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। बिहार सरकार और जीविका परियोजना के संयुक्त प्रयास से प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम का भाव और सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजना की जानकारी देना उन्हें जागरूक बनाना तथा सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना था। पंचायत स्तर पर आयोजित संवाद श्रृंखला में डिजिटल बैंक के माध्यम से सरकार की विभिन्न केंद्रित योजना से जुड़ी फिल्मों और वीडियो संदेश को प्रदर्शित किया गया। महिलाओं को मुख्यमंत्री का संदेश पत्र योजनाओं से संबंधित लीफ्लेट्स तथा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें महिला आरक्षण, पोषण योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, कौशल कार्यक्रम जैसे कई विषय शामिल।
सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना के बारे में बताया गया तथा सभी दीदी अपनी-अपनी समस्या को बताई। उपस्थित सीसी पुनीता कुमारी, एसजेवाई एमआरपी शिवम पोद्दार, विनोद कुमार, एच एन एस एमआरपी गौरी कुमारी, सीएम बेबी कुमारी, बुक्कीपर कल्पना कुमारी, रोसड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार मौजूद थे।
Leave a Reply