समस्तीपुर रोसड़ा :- अधिवक्ता संघ रोसड़ा के दो वार्षिक चुनाव सत्र 2025 एवं 27 के लिए बीते 14 मई को निर्वाची पदाधिकारी श्याम नंदन सिंह के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया गया । जिसमें अध्यक्ष पद पर दीनानाथ नायक, उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार भास्कर, महासचिव पद पर वीरेंद्र कुमार वीरेंद्र, कोषाध्यक्ष गगन कुमार गगन, संयुक्त सचिव दीपक शर्मा, ऑडिटर कृष्ण मोहन ने जीत दर्ज किया। वही निर्विरोध चुने गए सहायक सचिव सुनील कुमार, प्रकाश कुमार, राजेश कुमार सिंह। कार्यकारिणी सदस्य वरीय शिवराम कुमार, राजेंद्र प्रसाद सहनी, नारायण सिंह, प्रवीण कुमार ठाकुर, निरंजन ठाकुर।
कार्यकारिणी सदस्य जनरल पद पर घनश्याम कुमार, अमित कुमार, कपिल देव सहनी, सुबीर कुमार, विकास कुमार सिंह, मनोज कुमार महतो उर्फ चौधरी, मोहन कुमार राय ने निर्विरोध जीत दर्ज किया। निर्वाची पदाधिकारी द्वारा सोमवार को अधिवक्ता संघ चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया।
Leave a Reply