रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित उत्तम वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के ट्रस्टी संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से अनिल मुखिया को अध्यक्ष, डॉ. मोहम्मद अजहुद्दीन को सचिव, कन्हैया सहनी को कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रकाश कुमार को कानूनी सलाहकार पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्टी संतोष कुमार ने बताया कि उत्तम वेलफेयर ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। ट्रस्ट डिजिटल शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, वृद्धाश्रम की स्थापना, बाल विवाह और बाल मजदूरी उन्मूलन, साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष पहल की जाएगी।
ट्रस्ट के इस आयोजन से समाजसेवा के प्रति समर्पित लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बैठक में अन्य सदस्यों ने भी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और ट्रस्ट के कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता जताई।
Leave a Reply