Site icon Sabki Khabar

प्रखंड मुख्यालय सभागार में खरीफ महा अभियान पर किसानों को नई तकनीक से खेती के बारे में दिया जानकारी।

Samastipur :- रोसड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को खरीफ महा अभियान 2025 के तहत प्रखंड स्तरीय कृषि कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनाधिका प्रियदर्शनी ने किसानों को नई तकनीक से खेती करने की जानकारी दी।
खरीफ योजना के तहत शंकर धान 41 क्विंटल, अनुदानित दर पर धान 20 क्विंटल, ढेचा बीज 41 क्विंटल और शंकर मक्का 22 क्विंटल का लक्ष्य तय किया गया है। मंच संचालन कृषि समन्वयक विजय शंकर कुमार ने किया। समय करीब 1:00 बजे कार्यक्रम संपन्न हुई।

कृषि वैज्ञानिक बीटीएम रंजीत कुमार और एटीएम शशि भूषण कुमार ने फार्मर रजिस्ट्रेशन, बिहार कृषि एप, मिट्टी जांच जैसे विषयों पर जानकारी दी। किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। कृषि समन्वयक ने कीट नियंत्रण और बेहतर उत्पादन के तरीकों की जानकारी दी।

कार्यशाला में फसल सुरक्षा, जैविक खेती, सॉइल हेल्थ कार्ड, समय से बुआई, फसलों के प्रवेदों का चयन, खेतों में नई तकनीक के उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आत्मा और कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर कम लागत में अधिक उत्पादन की बात कही गई।
खरीफ महा अभियान के तहत मोटे अनाज पर विशेष ध्यान दिया गया है। मौके पर कृषि समन्वयक किसान सहलाकर एटीएम ,बीटीएम
उपस्थित रहे।

Exit mobile version