Site icon Sabki Khabar

हर घर कांग्रेस का झंडा, जनसमस्याओं पर धरना 29 को

समस्तीपुर/रोसड़ा
कांग्रेस नेता और तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी ब्रज किशोर रवि ने रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को अंबेडकर चौक स्थित पुरानी बस स्टैंड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि हर घर कांग्रेस का झंडा और माई-बहिन मान योजना को लेकर डोर-टू-डोर संपर्क किया जा रहा है।शहरी इलाकों के साथ पंचायतों में भी सामुदायिक संवाद कार्यक्रम चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता है। इसके लिए गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को तामता लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को संगठित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश और जिला कांग्रेस के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर अभियान चलाया जा रहा है। रोसड़ा के विभिन्न समस्यायों को लेकर

 

29 जून को टावर चौक पर महागठबंधन की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर राजधानी, अमृत भारत समेत लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग भी की जाएगी। मौके पर रोसड़ा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शंभू सिंह, सिंघिया कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version