Site icon Sabki Khabar

चोरवा पोखर के समीप सड़क दुर्घटना, बाइक सवार तीन युवक घायल।

रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा और पाचोपुर के बीच स्थित चोरवा पोखर के समीप रविवार रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार युवक घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक हाईवा वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही समाजसेवी सिकंदर आलम मौके पर पहुंचे और अपनी एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की पहचान मोहम्मद हबीब के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद बेलाल, मुश्ताक के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शमशेर और मोहम्मद हुसैन के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद परवेज के रूप में हुई है।

डॉक्टरों के अनुसार, मोहम्मद बेलाल और मोहम्मद परवेज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि चोरवा पोखर के समीप सड़क किनारे हाईवे लगी है , और युवक रोसड़ा बाजार से अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Exit mobile version