खानपुर दक्षिणी मंडल भाजपा की बैठक संपन्न, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प।

समस्तीपुर /खानपुर–: भारतीय जनता पार्टी, खानपुर दक्षिणी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को खानपुर बाजार स्थित पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तय करना था।बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष वरुण चौधरी ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री अशोक कुमार राम ने किया।

बैठक में उपस्थित मंडल प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक रूप से फैलाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना है और हर घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कासिम मंसूरी, BLA-1 सुनील कुमार झा, कुमकुम देवी,पिंकी देवी, मिथिलेश देवी,शारदानंद ईश्वर,सीताराम जी,पप्पू झा,रंजीत महतो समेत अन्य अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अभियान को जन आंदोलन का रूप देंगे और 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराने का लक्ष्य पूरा करेंगे।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक एकता और समर्पण का परिचय दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *