रोसड़ा विधानसभा से हीरा पासवान सुर्खियों में

समस्तीपुर। जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति भी गरमा रही है। इस क्षेत्र से कई दावेदार मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

इतिहास पर नजर डालें तो रोसड़ा सीट पर कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा का दबदबा रहा है। वर्तमान में भाजपा के वीरेन्द्र पासवान यहां से विधायक हैं। वहीं, अब राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं भाजपा SC/ ST मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरा पासवान।

हीरा पासवान इन दिनों लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं और जगह-जगह सभा कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि इस बार भाजपा से रोसड़ा सीट पर टिकट हीरा पासवान को मिल सकता है। स्थानीय लोग मानते हैं कि अगर हीरा पासवान को टिकट मिला तो उनकी जीत लगभग तय मानी जाएगी।

रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के देवधा निवासी हीरा पासवान का कहना है कि रोसड़ा शहर और विधानसभा क्षेत्र के विकास पर उनका खास ध्यान रहेगा। लोगों का मानना है कि वे क्षेत्र में नए विकास कार्यों की पहल कर सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *