रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का डिब्बा डीरेल, अफरातफरी का माहौल

रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई जब हसनपुर से समस्तीपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी का पीछे का एक डिब्बा अचानक डीरेल हो गया। जानकारी के अनुसार यह मालगाड़ी लिक्विड तेल लेकर हसनपुर से समस्तीपुर की ओर जा रही थी। डिरेलमेंट की घटना स्टेशन के पास होने के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। 

राहत की बात यह रही कि डिरेल हुआ डिब्बा ट्रेन के पिछले हिस्से में था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए डिरेल डिब्बे को अलग कर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया, ताकि रेल परिचालन ज्यादा प्रभावित न हो।वहीं रेलवे के बचाव दल द्वारा युद्ध स्तर पर डिरेल हुए डिब्बे को पटरी पर लाने का कार्य किया जा रहा है। क्रेन और तकनीकी उपकरणों की मदद से डिब्बे को दोबारा ट्रैक पर चढ़ाने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घटनास्थल के आसपास विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

क्योंकि मालगाड़ी में लिक्विड तेल लदा हुआ है।फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रोसरा स्टेशन अधीक्षक से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन स्टेशन अधीक्षक के द्वारा फोन का जवाब नहीं दिया गया।
रोसड़ा स्टेशन पर बेपटरी हूई मालगाड़ी को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल जनसंपर्क पदाधिकारी आर के सिंह ने कहा यह कोई दुर्घटना नहीं है बल्कि क्षतिग्रस्त गाड़ी की मरम्मत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *