रोसड़ा व्यवहार न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश तथा प्रधान लिपिक रोशन कुमार पासवान के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा दोनों अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।मिथिला परंपरा के अनुसार एडीजे टू सत्य प्रकाश को पाग, चादर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
अधिवक्ताओं ने उनके न्यायिक कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव निष्पक्षता एवं न्याय के पक्ष में निर्णय दिए।अधिवक्ता प्रकाश कुमार, प्रभात कुमार सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं ने उनके कुशल नेतृत्व और न्यायप्रिय कार्यशैली की प्रशंसा की।
https://www.sabkikhabar.net/2026/02/01/रोसड़ा-अनुमंडलीय-अस्पताल/
वहीं प्रधान लिपिक रोशन कुमार पासवान को भी मिथिला परंपरा के अनुरूप पाग, चादर एवं माला देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों ने उनके कार्यकाल को अनुकरणीय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
https://www.sabkikhabar.net/2026/01/30/चकथात-पूरब-पंचायत-में-पंच/
