रोसड़ा में जीविका के ‘रैन बसेरा’ फंड में 30 लाख की वित्तीय अनियमितता का आरोप, SDM से शिकायत

रोसड़ा (समस्तीपुर): नगर परिषद रोसड़ा में जीविका द्वारा संचालित रैन बसेरा के फंड में भारी गबन का मामला गरमा गया है। रैन बसेरा संचालन समिति की उपाध्यक्ष ने समूह की अध्यक्ष और अन्य पर बिना जानकारी दिए 30 लाख रुपये की निकासी करने और राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) को आवेदन दिया है।

क्या है पूरा मामला?
​पुरानी चौक निवासी और रैन बसेरा समिति की उपाध्यक्ष सुबधी देवी के अनुसार, नगर परिषद रोसड़ा के माध्यम से ‘प्रियंना योलो ग्रुप’ (जीविका समूह) को रैन बसेरा संचालन के लिए 30 लाख रुपये का फंड प्राप्त हुआ था। सुबधी देवी का आरोप है कि समूह की अध्यक्ष सरोजनी देवी ने समिति के अन्य सदस्यों और सीआरपी (CRP) द्वारा गठित पांच सदस्यीय टीम को अंधेरे में रखकर पूरी राशि की निकासी कर ली।

उपाध्यक्ष ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि रैन बसेरा संचालन हेतु गठित समिति में सरोजनी देवी (अध्यक्ष), सुमित्रा देवी, गुड़िया देवी, खुशबू देवी, निशा कुमारी और अमित कुमार शामिल हैं। आरोप है कि ​राशि की निकासी कब और कैसे हुई, इसकी जानकारी समिति को नहीं दी गई।
​जब उपाध्यक्ष ने राशि के उपयोग और हिसाब की मांग की, तो विवाद बढ़ गया।
​सुबधी देवी ने अब अपनी जान-माल का खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित महिला ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) रोसड़ा और प्रखंड परियोजना पदाधिकारी (BPIU) को लिखित आवेदन देकर सरकारी राशि के गबन की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि इतनी बड़ी राशि बिना उचित सत्यापन के कैसे निकाल ली गई।

https://www.sabkikhabar.net/2026/02/07/रोसड़ा-में-सूखे-नशे-की-चपे/

https://www.sabkikhabar.net/2026/02/07/रोसड़ा-में-सूखे-नशे-की-चपे/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *