भीषण सड़क हादसा: सिमरिया से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेम्पू पिकअप से टकराया, 9 गंभीर रूप से जख्मी।

समस्तीपुर/रोसड़ा:  थाना क्षेत्र के अंतर्गत सागी चौक के समीप आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें सिमरिया घाट से गंगा स्नान कर लौट रहे 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। बेगूसराय की ओर से आ रहे टेम्पू और रोसड़ा की ओर से जा रही तेज रफ्तार पिकअप के बीच हुई जोरदार टक्कर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।

जानकारी के अनुसार, शिवाजीनगर के काजी डूमरा गांव के श्रद्धालु सिमरिया घाट पर पवित्र गंगा स्नान के बाद टेम्पू से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही टेम्पू सागी चौक के समीप पहुँचा, विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पू के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार महिला-पुरुष सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए।

इस हादसे में कुल नौ लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

राजकुमारी देवी 65 वर्षीय पति कपालेश्वर शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई हैं।
​गंगा प्रसाद मंडल ,​पवन शर्मा ,​बुली देवी ,​रामदुलारी देवी ,​राजकुमारी देवी ,​जीवछ भगत,​बुधनी देवी,कमलेश्वर शर्मा (एवं अन्य दो)
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों की स्थिति काफी चिंताजनक है। किसी का हाथ-पैर टूटा है तो किसी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
​स्थानीय लोगों और ‘ऑक्सीजन मैन’ की तत्परता:
​दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए एम्बुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुँचे समाजसेवी सिकन्दर आलम (जिन्हें ‘ऑक्सीजन मैन’ के नाम से जाना जाता है) ने बताया कि बेगूसराय और रोसड़ा की दिशा से आ रहे दोनों वाहनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई थी।

सभी घायलों को तत्काल न्यू एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। समाजसेवी सिकन्दर आलम के सहयोग से सभी घायलों का निःशुल्क इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की छानबीन जारी है।

सावधानी की अपील: क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से संयम बरतने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *