रोसड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक,हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, शांतिपूर्ण होली की अपील।

समस्तीपुर रोसड़ा :-आगामी होली, रमजान एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को रोसड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने की।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार, नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित गश्ती की जाएगी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

हुड़दंग करने वालों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई, जिस पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीओ ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की सूचना या आशंका होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने का आग्रह किया गया।

शांति समिति की बैठक के बाद होली मिलन समारोह में रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर भाजपा नेता अमर प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन सह वार्ड पार्षद श्याम बाबू सिंह, अनीश राज, मुखिया लालटुन पासवान, रंजीत पंजियार, शंभू प्रसाद सिंह, अंजनी मिश्र, मुखिया प्रवीण कुमार, विकेश कुमार कुशवाहा, मोहम्मद इरशाद, कृष्णदेव महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

प्रशासन की अपील:
​अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचें।
​जबरन किसी पर रंग न डालें।
​शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *