


रोसड़ा, समस्तीपुर। होली के पावन अवसर पर सोमवार को रोसड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दीना नाथ नायक ने की। इस दौरान न्यायालय परिसर पूरी तरह से अबीर-गुलाल और आपसी भाईचारे के रंगों में सराबोर नजर आया।

पकवानों का आनंद और शुभकामनाओं का दौर
समारोह की शुरुआत पारंपरिक व्यंजनों के साथ हुई। संघ की ओर से सभी अधिवक्ताओं के लिए पुआ, पूरी और पकौड़े जैसे लजीज पकवानों का प्रबंध किया गया था। जलपान के उपरांत सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले लगाया और होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के महासचिव बीरेंद्र कुमार बीरेंद्र ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा:
”होली आपसी प्रेम और भाईचारे का अनूठा पर्व है। यह रंगों का त्योहार हमें अपनी कड़वाहट भुलाकर एक रंग में रंग जाने की प्रेरणा देता है। इस रंग-बिरंगी दुनिया में हमें अपनों के साथ खुशियों के रंगों में सराबोर होकर इस उत्सव को मनाना चाहिए।”



इस मिलन समारोह में संघ के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से राजेंद्र सहनी,कपिलदेव सहनी,प्रकाश कुमार,अजय कुमार,अरुण कुमार भारती ,दिनेश कुमार,रूपेश कुमार, गोपाल कुमार, दीपक कुमार झा, घनश्याम कुमार सहित अन्य सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे।




![]()












Leave a Reply