रोसड़ा (समस्तीपुर): भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी 135वीं जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में बहुजन विकास मंच, रोसड़ा के तत्वावधान में 14 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले समारोह एवं भव्य शोभा यात्रा की सफलता को लेकर अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ, रोसड़ा के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
एकजुटता और भव्यता पर चर्चा
बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार पासवान ने की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं। इस बार उनकी 135वीं जयंती के अवसर पर रोसड़ा की सड़कों पर एक विशाल और अनुशासित शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो सामाजिक एकता का संदेश देगी।
जननायक कर्पूरी स्टेडियम में जुटने की अपील
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में लोग जननायक कर्पूरी स्टेडियम, रोसड़ा पहुंचेंगे। यहाँ से शोभा यात्रा का शुभारंभ होगा। आयोजकों ने प्रखंड एवं अनुमंडल क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस भव्य आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण रणनीति बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित गणमान्य लोग उपस्थित थे:
अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद सहनी,अरविंद कुमार राम,सुमित कुमार, सुभाष पासवान,पप्पू कुमार राम, श्रवण कुमार साद,रंजीता कुमारी, रेणु कुमारी
बालकिशोर महतो, विजय लक्ष्मी कुमारी,वीणा कुमारी, पूजा कुमारी,मदन पासवान, सीता कुमारी
आशा देवी, विजय कुमार मलिक
सभी सदस्यों ने एक स्वर में बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने और उनके मिशन को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
