


समस्तीपुर। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के समस्तीपुर अतिथि गृह पहुँचने पर राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। इस दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
अतिथि गृह में आयोजित इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान रोसड़ा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव महतो ने मंत्री दीपक प्रकाश को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर मंत्री से विस्तार से चर्चा की।

इन मुख्य मुद्दों पर रहा जोर
बैठक के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर विमर्श किया गया:
आवास योजना: गरीबों को मिलने वाली आवास योजना की वर्तमान स्थिति और उसमें तेजी लाने की माँग।




पंचायत विकास: क्षेत्र की विभिन्न लंबित कल योजनाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार।
जनसंवाद: सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रणनीति।


वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश पदाधिकारी हिमांशु पटेल, अनंत कुशवाहा और बदरुलजुमा खाँ प्रमुख थे। उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी।

मंत्री दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सरकार पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि ग्रामीण इलाकों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

![]()












Leave a Reply