रोसड़ा (समस्तीपुर): बिहार की सियासत में आए बड़े बदलाव के बाद सम्राट चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने पर समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक अवसर पर रोसड़ा कुशवाहा संघ के प्रतिनिधियों और गणमान्य समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
कुशवाहा समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष
बता दें कि बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के कार्यभार संभालने के बाद रोसड़ा के स्थानीय कुशवाहा समाज और भाजपा नेताओं ने इसे राज्य के विकास के लिए एक नया अध्याय बताया। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे: राम उदगार कुशवाहा (भाजपा नेता),आर. पी. वर्मा,कुशवाहा बीज भंडार के प्रतिनिधि,अनिल कुशवाहा,प्रदीप कुशवाहा,राजू कुशवाहा,श्रवण कुशवाहा,विकास की नई उम्मीद
बधाई देते हुए नेताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार और विशेषकर कुशवाहा समाज के साथ-साथ सर्वसमाज के विकास को नई गति मिलेगी।
रोसड़ा के प्रबुद्ध जनों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और ऊर्जावान नेतृत्व का लाभ राज्य के युवाओं और किसानों को मिलेगा।
इस मौके पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
