Site icon Sabki Khabar

फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार, आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की।

रोसड़ा (समस्तीपुर): रोसड़ा थाना कांड संख्या 314/25 के फरार अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में पुलिस ने मामले के दो नामजद फरार आरोपियों के घर पर विधिवत इस्तेहार चिपकाते हुए आत्मसमर्पण की चेतावनी दी है।

इनके घरों पर हुई कार्रवाई:
पुलिस ने प्रखंड के दो अलग-अलग गांवों में पहुँचकर यह कार्रवाई की। इसमें एरौत गांव निवासी कारी सिंह (पिता विजय कुमार सिंह) और बल्हा भररिया गांव निवासी प्रिंस पाठक (पिता बबलू पाठक) के नाम शामिल हैं। दोनों ही आरोपी रोसड़ा थाना में दर्ज कांड संख्या 314/25 के मुख्य अभियुक्त हैं और लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे हैं।

कानूनी प्रक्रिया के तहत चेतावनी:
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे पुलिस पदाधिकारी सुभाष चंद्र मंडल ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार फरार आरोपियों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके घरों पर इस्तेहार तामिला किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो पुलिस आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी।
​पुलिस की इस दबिश से फरार अपराधियों और उनके समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Exit mobile version