Site icon Sabki Khabar

रोसड़ा रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया।

समस्तीपुर रोसड़ा रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया ।
खून से लतपत युवक को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया डॉक्टरों द्वारा इलाज के बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।

घायल युवक कि पहचान सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रामनगर धनपुरा गांव निवासी शम्भू पासवान उर्फ प्रवीण पासवान के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दीपक कुमार पूरे परिवार रोसड़ा लक्ष्मीपुर वार्ड 23 मे दीलीप कुमार के मकान में किराया पर रहकर गौस एजेन्सी में काम करता है।

सुत्रो से मिली जानकारी के आनुसार रेलवे स्टेशन के समीप दीपक वहाँ खड़ा था तभी घटना घटी हैं। घटना की सूचना पर रोसड़ा थाना से पहुँचे 112 पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार सिंह एसआई सौरभ प्रियदर्शी मामले कि जॉच कर रहे है।

Exit mobile version