Site icon Sabki Khabar

रोसड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार अभियुक्त मो० अनवर के घर चिपकाया गया इश्तहार।

रोसड़ा (समस्तीपुर)
स्थानीय पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वाले और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा गांव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
​मिली जानकारी के अनुसार, रोसड़ा थाना कांड के अभियुक्त मो० अनवर (पिता- मो० गुलजार), साकिन- बटहा, थाना- रोसड़ा, जिला- समस्तीपुर के घर पर पुलिस बल द्वारा विधिवत इश्तहार तामिला कराया गया है।

ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस
​न्यायालय के आदेश के आलोक में रोसड़ा थाना की पुलिस टीम अभियुक्त के पैतृक आवास बटहा पहुंची। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मौजूदगी में मुनादी कराई और अभियुक्त के घर के मुख्य दरवाजे पर इश्तहार चिपकाया। पुलिस ने ग्रामीणों को भी इस संबंध में सूचित किया कि यदि कोई भी व्यक्ति फरार अभियुक्त को शरण देता है या उसकी मदद करता है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की
​पुलिस प्रशासन का सख्त संदेश:
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इश्तहार तामिला होने के बाद भी यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण (सरेंडर) नहीं करता है, तो पुलिस प्रशासन द्वारा अगली कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के आदेश पर उसके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद से इलाके के अन्य फरार अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Exit mobile version