Site icon Sabki Khabar

दुधपुरा में पुलिस की छापेमारी, करीब साढ़े तीन किलो गांजा बरामद; दो गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधपुरा वार्ड संख्या-4 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब साढ़े तीन किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दुधपुरा वार्ड संख्या-4 में कुछ लोगों द्वारा अपने घर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चंद्रिका साह, पिता किशोरी साह के घर से 1.050 किलोग्राम गांजा बरामद किया। वहीं किशोरी साह, पिता स्वर्गीय शिवकुमार साह के घर की तलाशी में 2.442 किलोग्राम गांजा मिला। इस प्रकार पुलिस ने कुल 3.492 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसके कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version