Site icon Sabki Khabar

रोसड़ा में बीस सूत्री समिति की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

रोसड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक समिति अध्यक्ष नूनू प्रसाद झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

सदस्यों ने बाल विकास परियोजना, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग, नल-जल योजना तथा वीबीआरएएम-जी सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। योजनाओं के निरीक्षण एवं अवलोकन के उद्देश्य से तीन-तीन सदस्यों वाली विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।

बैठक में बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह सहित सदस्य संजू सोनी, महेश मालू, कृष्णदेव महतो, अखिलेश गुप्ता, निखिल पासवान, अजय ठाकुर, बैद्यनाथ राय, नजमुल हुड्डा एवं अरविंद पासवान उपस्थित रहे। इसके अलावा समिति सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी तथा प्रखंड के अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान सदस्यों ने लगातार तीसरी बार थानाध्यक्ष के पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे गंभीर विषय बताया और भविष्य में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की।

Exit mobile version