Site icon Sabki Khabar

रोसड़ा व्यवहार न्यायालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

माननीय उच्च न्यायालय, पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को अनुमंडल विधिक सेवा समिति, रोसड़ा द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष, अनुमंडल विधिक सेवा समिति, रोसड़ा दुष्यंत कुमार ने की। योग प्रशिक्षक कृष्ण कुमार यादव के कुशल निर्देशन में न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

आयोजन की सफलता में योग प्रशिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर रोसड़ा अनुमंडल के कई वरिष्ठ न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम सिकन्दर पासवान, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी द्वितीय राकेश कुमार पाण्डेय, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी तृतीय जय प्रकाश वर्मा, अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी सह सचिव अनुमंडल विधिक सेवा समिति शिवप्रिया तथा मुंसिफ ऐश्वर्य प्रताप सिंह राठोर प्रमुख रूप से शामिल थे।

सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ-साथ व्यवहार न्यायालय एवं विधिक सेवा समिति के कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आलोक कुमार, सूरज कुमार नाजीर बाबू, बालेश्वर सहनी, अनिल कुमार, सूरज कुमार तनेजा, प्रमोद कुमार, अमन कुमार, सुधीर कुमार कामत, संतोष कुमार, प्रिंसी, जयमीन, अंजलि कुमारी, सूरज प्रसाद, शिवम कुमार झा, विवेक कुमार, अभिनव कुमार, आशीष कुमार, रूपेश कुमार, राज कुमार, विजय कुमार, विष्णुदेव कुमार, शिवम कुमार, सुभाष पासवान सहित अनुमंडल विधिक सेवा समिति के कर्मचारी राजेश कुमार एवं विष्णुदेव कुमार मंडल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने सभी को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है और समाज व न्याय व्यवस्था की बेहतर सेवा कर सकता है।

Exit mobile version