Site icon Sabki Khabar

अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर रोसड़ा न्यायालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रोसड़ा अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रोसड़ा न्यायालय परिसर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडल विधिक सेवा समिति, रोसड़ा के तत्वावधान में किया गया।इस दौरान उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों ने देश और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से दूर रखने की शपथ ली। 

साथ ही स्वयं से बदलाव की शुरुआत करने, अपने घर, कार्यस्थल और समुदाय को नशामुक्त बनाने तथा देश को नशामुक्त एवं विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प भी दोहराया।कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) सह प्रभारी अध्यक्ष अनुमंडल विधिक सेवा समिति रोसड़ा राजीव कुमार मिश्र, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय सह प्रभारी सचिव अनुमंडल विधिक सेवा समिति रोसड़ा राकेश कुमार पांडेय, मुंसिफ ऐश्वर्य प्रताप सिंह राठौर, अधिवक्ता नीलम कुमारी एवं मो. छन्नू उपस्थित रहे।

इसके अलावा न्यायालय कर्मी सूरज कुमार, रितुराज, शिवम कुमार एवं राजू कुमार तथा अनुमंडल विधिक सेवा समिति के कर्मी राजेश कुमार एवं विष्णुदेव कुमार मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसके उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

Exit mobile version