Site icon Sabki Khabar

रोसड़ा में अकीदत के साथ निकाला गया मुहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

रोसड़ा थाना क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं अकीदत भरे माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों द्वारा भव्य ताजियों के साथ जुलूस निकाला गया।मुहर्रम का मुख्य जुलूस शहर के सिनेमा चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक, थाना रोड, महावीर चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए दरगाह पहुंचा।

जुलूस में शामिल अकीदतमंद “या हुसैन” के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पारंपरिक लाठी-डंडों के करतब और विभिन्न प्रकार की कलाबाजियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

रोसड़ा पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
मुहर्रम का जुलूस आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Exit mobile version