Site icon Sabki Khabar

कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्र नारायण सिंह ‘लालन’ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

रोसड़ा प्रखंड के थतिया स्थित आवास पर शुक्रवार को वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता स्वर्गीय सुरेंद्र नारायण सिंह ‘लालन’ की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड रामप्रकाश महतो ने की।सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह, पूर्व प्राचार्य शिवशंकर प्रसाद सिंह, राजेंद्र नारायण रंजन, भाकपा अंचल मंत्री अनिल महतो, रामनरेश सिंह, कौशल सिंह, लक्ष्मण पासवान, विलक्षण पासवान, रामबालक महतो, सईद अंसारी, नौजवान संघ के जिला सचिव संजय कुमार, प्रीति सिंह, शिक्षक नेता अशोक साह, रोमल यादव तथा भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ‘मुन्ना’ ने स्वर्गीय लालन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि लालन दा एक सच्चे एवं प्रतिबद्ध कम्युनिस्ट नेता थे। उन्होंने जीवनभर किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी तथा उनकी आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि आज उनकी कमी समाज और किसान आंदोलन दोनों को खल रही है। उन्होंने वर्तमान समय में किसान आंदोलनों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए खाद की कालाबाजारी जैसी समस्याओं के खिलाफ संगठित संघर्ष का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय सुरेंद्र नारायण सिंह ‘लालन’ की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर उनके पुत्र बुल्लू सिंह सहित संजय कुमार, राजकुमार साह, स्वाति, गौरव शर्मा, विश्वनाथ महतो एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version