हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रोसड़ा जिला इकाई के तत्वावधान में स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, केशव नगर, फूलवरिया से भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोसड़ा सहित आसपास के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित बौद्धिक सत्र में सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, बटहा के प्रधानाध्यापक रामचंद्र मंडल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिवाजी महाराज ने राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक मनोज चौधरी ने की। जबकि रोसड़ा नगर के मुख्य शिक्षक रामप्रसाद मांझी की देखरेख में पथ संचलन संपन्न हुआ।पथ संचलन में रोसड़ा ग्रामीण, हसनपुर, बिथान, सिंधिया, खोदावंदपुर, छौराही, विभूतिपुर तथा शिवाजीनगर नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। ध्वज वाहक की जिम्मेदारी मौसम राय ने निभाई, जबकि संघ घोष का नेतृत्व पप्पू सहनी ने किया।
मणिकांत मिश्र ने प्रार्थना का वाचन किया।कार्यक्रम में विभिन्न खंड कार्यवाहों में राजू, प्रवीण जस, सिंटू, शिवम, वेद प्रकाश, गोपी, वेद प्रकाश यादव, विकास कुंवर सहित जयंत, अनिल, गणेश, सतीश, राजकुमार, विजल, जय प्रकाश लाल, शिवव्रत, ओमनाथ पूर्वे, नितेश कुमार सर्राफ, रंजीत समेत सैकड़ों स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों का अनुशासन और उत्साह आकर्षण का केंद्र रहा
