Site icon Sabki Khabar

सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों को लेकर रोसड़ा न्यायालय में समीक्षा बैठक

रोसड़ा आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित सुलहनीय वादों के निष्पादन को लेकर शुक्रवार को रोसड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष, अनुमंडल विधिक सेवा समिति दुष्यंत कुमार ने अपने प्रकोष्ठ में की।बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों के अधिकाधिक निष्पादन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। 

इस दौरान संबंधित न्यायिक पदाधिकारियों को लंबित वादों की समीक्षा कर पक्षकारों को तत्काल नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कराया जा सके।

बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राजीव कुमार मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह असैनिक न्यायाधीश वरीय कोटि प्रथम सिकेन्द्र पासवान, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय सह असैनिक न्यायाधीश वरीय कोटि द्वितीय राकेश कुमार पांडेय, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय सह असैनिक न्यायाधीश वरीय कोटि तृतीय जयप्रकाश वर्मा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ सह असैनिक न्यायाधीश वरीय कोटि चतुर्थ रूबी कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव, अनुमंडल विधिक सेवा समिति शिवप्रिया तथा मुंसिफ ऐश्वर्य प्रताप सिंह राठौर उपस्थित रहे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निष्पादन के लिए सभी न्यायालय समन्वित रूप से कार्य करेंगे तथा सुलह योग्य मामलों के पक्षकारों को समय पर सूचना देकर लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे लोगों को कम समय और कम खर्च में अपने विवादों के समाधान का अवसर मिल सकेगा।

Exit mobile version