Site icon Sabki Khabar

मिर्जापुर प्राथमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, बच्चों को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

प्रखंड अंतर्गत मिर्जापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय, रोसड़ा की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल कर आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षित निकासी के उपायों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पीए सिस्टम के माध्यम से अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रचार-प्रसार किया गया तथा विद्यार्थियों के बीच जागरूकता पंपलेट का वितरण भी किया गया।अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को आग से बचाव, आपातकालीन स्थिति में सतर्कता बरतने तथा सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि बच्चे यहां से मिली जानकारी अपने घरों और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएंगे, जिससे समाज में अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने सभी लोगों से अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की।

Exit mobile version