रोसड़ा उत्पाद थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक मानव बल कर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रोसड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 निवासी राजेंद्र प्रसाद साहनी के पुत्र चंद्रशेखर कुमार चक्रवर्ती के रूप में हुई है। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अनुमंडल पदाधिकारी ने रोसड़ा उत्पाद थाना को सूचना दी कि जाखड़ स्थित विद्युत संचालन केंद्र में पिछले करीब छह वर्षों से मानव बल के रूप में कार्यरत चंद्रशेखर कुमार चक्रवर्ती शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही उत्पाद पुलिस टीम हिरासत में ले लिया।उसका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।
इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।अधीक्षक, मध्य निषेध समस्तीपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

