Site icon Sabki Khabar

सावन महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरे उमंग और उत्साह के रंग।

रोसड़ा में बरनवाल महिला परिवार की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी, संगीत, नृत्य, रैंप वॉक एवं सलाद सजावट जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छोटी बच्चियों की नृत्य प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं।
अध्यक्षा सुमिता, सचिव मीना, कोषाध्यक्ष ईशा देव एवं उप सचिव सरिता बरनवाल के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को सावनमय बना दिया।

संरक्षिका नीलम देव एवं प्रीति ने भी अपने नृत्य से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम में मेहंदी, रैंप वॉक, सलाद सजावट और नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खास तौर पर सास-बहू के बीच एक-दूसरे की प्रशंसा करने की प्रतियोगिता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसमें सास और बहू ने एक-दूसरे के गुणों की खुलकर प्रशंसा की, जिससे कार्यक्रम में पारिवारिक सौहार्द और अपनापन देखने को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षिका नीलम देव, प्रीति, स्वीटी, अल्पना, रूबी, आसी, सुप्रिया, शालिनी, कनिका, रंजू, लक्ष्मी, सरिता, गुड्डी, बबीता, पूर्णिमा, अंजलि, विनिता, सोनम सहित महिला परिवार की अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। आयोजन के दौरान महिलाओं और बच्चियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

Exit mobile version