Site icon Sabki Khabar

रोसड़ा गांधी चौक स्थित महावीर धर्मशाला के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर

 

 

 

 

 

 

रोसड़ा शहर के गांधी चौक स्थित महावीर धर्मशाला के जीर्णोद्धार का कार्य इन दिनों तेजी से प्रगति पर है। यह कार्य रोसड़ा शहरवासियों के सहयोग से कराया जा रहा है। धर्मशाला के जीर्णोद्धार को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद महावीर धर्मशाला शहरवासियों के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इसका उपयोग शादी-विवाह सहित अन्य मांगलिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा सावन सहित अन्य अवसरों पर आने वाले कांवरियों के ठहराव की भी बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहरवासियों के आपसी सहयोग से कराया जा रहा यह कार्य सामाजिक सहभागिता का एक बेहतर उदाहरण है। धर्मशाला के निर्माण एवं जीर्णोद्धार से रोसड़ा शहर के लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

आने वाले समय में यह धर्मशाला विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगी।

Exit mobile version