Site icon Sabki Khabar

मुरादपुर में बाइक और साइकिल की टक्कर में दो की मौत ,एक घायल

ROSERA थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने पिछे से साइकिल में टक्कर मार दिया जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने रोसड़ा-हथौड़ी मुख्य सड़क को जाम कर दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, साइकिल सवार युवक मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बुलेट बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल बाइक में फंस गई और कुछ दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई।हादसे में एरौत वार्ड संख्या आठ निवासी मनोज साह के पुत्र डब्लू कुमार तथा बुलेट बाइक पर सवार करियन गांव निवासी विक्की कुमार की मौत हो गई। वहीं मुरादपुर गांव निवासी पवितर पासवान के पुत्र महेश पासवान गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने शुक्रवार को मुरादपुर गांव के समीप रोसड़ा-हथौड़ी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। 

इसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने डब्लू कुमार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।बताया जाता है कि मृतक डब्लू कुमार की शादी करीब छह माह पूर्व हुई थी। उसकी असामयिक मौत से पत्नी प्रियंका देवी माता सीता देवी और दो भाई के साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बुलेट बाइक को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है। सड़क जाम करीब 5 घंटे से अधिक समय तक रहा। नगर इंस्पेक्टर सह अध्यक्ष लालबाबू कुमार,अपर थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद। पीड़िता परिवार को आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा आश्वासन दिया गया।

Exit mobile version