Site icon Sabki Khabar

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए आशीर्वाद दीप, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

रोसड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रोसड़ा प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर समेत विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने आशीर्वाद दीप जलाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रखंड के भरवाड़ी गांव में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं भरवाड़ी निवासी रविंद्र कुमार झा के नेतृत्व में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्ज्वलित किया। श्री श्री 108 राम जानकी मंदिर, भरवाड़ी एवं सौरभ एजेंसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक दीप जलाए और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

वहीं, मोतीपुर पंचायत में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर आशीर्वाद दीप जलाए गए। ग्रामीणों और भाजपा समर्थकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान माहौल उत्सवी नजर आया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

Exit mobile version