Site icon Sabki Khabar

अखतवारा गांव में घर में घुसकर लूटपाट मामले का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया खुलासा

शिवाजी नगर थाना अंतर्गत अखतवारा गांव निवासी पूनम देवी के घर बीते 10 सितंबर की रात नकाबपोश अज्ञात अपराधी घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू किया। घटना में शामिल सिसई निवासी संदीप मंडल के पुत्र शिवम कुमार और अखतवारा गांव निवासी पंकज कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी को गिरफ्तार किया है। 

शिवाजी नगर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर मामले का किया खुलासा। 

लूटी गई सोने जैसा कान का एक जोड़ा टॉप, चांदी जैसा एक जोड़ा पायल, नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल और अभियुक्त द्वारा घटना पारित करते समय उपयोग किए गए कपड़े और पीसीबी पाइप बरामद की गई है। छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार,पु अ नि मीनू कुमारी, परि पु अ नि नीतीश कुमार और थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

Exit mobile version