Site icon Sabki Khabar

राजद नेता पहुंचे मृतक के घर, परिजनों को दी सांत्वना।

ब्यूरो रिपोर्ट सतीश कुमार यादव
हसनपुर थाना दुधपुरा केसरौरा गाँव मे ग्रामीण चिकित्सक हत्याकांड के बाद राजद नेता ललन यादव , राजद नि.वर्तमान जिला सचिव टुनटुन कुमार गुरुवार को मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा की इस दुख की घड़ी में राजद मृत परिवार के साथ है।

ललन यादव ने कहा कि परिवार के लिए यह बेहद दुखद और कठिन समय है। उन्होंने मृतक के परिजनों को अस्वासन दिया कि आरक्षी अधीक्षक से बात कर जल्द ही हत्यारा कि गिरफ्तारी करने कि बात करेंगे और परिजनों ने मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी तथा घटना का उद्भेदन किए जाने की मांग रखी। बताया जा रहा है कि घटना के 5 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को हत्याकांड के उद्भेदन में सफलता नहीं मिली है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता बनी हुई है।

परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान नि.वर्तमान राजद जिला सचिव टुनटुन कुमार, राजद कार्यकर्ता रूकेश यादव, राजन यादव, धर्मेन्द्र कुमार यादव, एवं ग्रामीण, मृतक के परिजन मौजूद रहे।

Exit mobile version