ROSERA थाना क्षेत्र के पांचोपुर के समीप बाइक दुर्घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पुरानी भिरहा निवासी रोहित राम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही पुरानी भिरहा के घायलों में गोलू कुमार, शिवम कुमार और रीना देवी शामिल हैं।
रीना देवी का इलाज रोसड़ा स्थित एक निजी क्लीनिक में कराए जाने की जानकारी मिली है। बताया गया कि एक बाइक पर दो युवक और एक महिला सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पांचोपुर के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों को चोटें आईं।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित राम की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया।
