Site icon Sabki Khabar

Rosera नालों की सफाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हुए लोग

ROSERA नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को हुई कुछ देर की तेज बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोल दी। बारिश के बाद शहर के विभिन्न बाजारों और सड़कों के साथ आसपास के निचले इलाकों में स्थित घरों में पानी फैल गया। वहीं, प्रखंड कार्यालय परिसर में भी बारिश का पानी जमा हो गया। अचानक हुए जलजमाव से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।शहर के बाजार और प्रखंड कार्यालय में जलजमाव की समस्या सामने आने के बाद लोगों ने नगर परिषद प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। 

स्थानीय लोगों का कहना था कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों से निकल नहीं पाता है। नतीजतन, थोड़ी देर की बारिश में ही सड़कें पानी से भर जाती हैं और लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।जलजमाव के कारण बाजार आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों और प्रखंड कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को परेशानी हुई। कई स्थानों पर जमा गंदे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय पर नालों की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की गई होती, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

सड़क पर जल जवाब के कारण जल जमाव के बीच बेंच लगाकर स्कूली बच्चों को बाहर निकल गया ।लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से नालों की नियमित सफाई कराने और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के लिए नए भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है जल्द ही नए भवन में प्रखंड कार्यालय शिफ्ट होगा। पुराने भवन में जलजमाव के कारण परेशानी होती है। नए भवन में कार्यालय शिफ्ट होने के बाद इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

इधर, शहरवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में हर बार जलजमाव की समस्या सामने आती है। ऐसे में नालों की नियमित सफाई और पानी की निकासी के लिए ठोस व्यवस्था जरूरी है, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Exit mobile version